सुदिव्य कुमार के तीनों विभाग अब CM हेमंत सोरेन के पास, सरकार ने जारी की अधिसूचना

न्यूज़ इंडिया 44
0

सुदिव्य कुमार के तीनों विभाग अब CM हेमंत सोरेन के पास, सरकार ने जारी की अधिसूचना

रांची: झारखंड सरकार ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के पास रहे तीन महत्वपूर्ण विभागों का नया आवंटन कर दिया है। अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन विभागों की कमान संभालेंगे।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से 18 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आवंटित किए गए हैं।

इससे पहले इन विभागों की जिम्मेदारी मंत्री सुदिव्य कुमार के पास थी। 6 सितंबर 2026 को मंत्री पद पर रहते हुए सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन के बाद ये विभाग मंत्री स्तर पर रिक्त हो गए थे।

सुदिव्य कुमार गिरिडीह सदर से विधायक थे और हेमंत सोरेन सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के साथ नगर विकास एवं आवास, पर्यटन, कला-संस्कृति तथा खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग संभाल रहे थे।

संविधान के प्रावधान के तहत हुआ आवंटन

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि विभागों का आवंटन भारतीय संविधान के अनुच्छेद 166(3) के तहत बनाए गए झारखंड कार्यपालिका नियमावली, 2000 के प्रावधानों के अनुसार किया गया है।

अधिसूचना के मुताबिक, संविधान के अनुच्छेद 166(3) से प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए कार्यपालिका नियमावली-2000 के नियम 6(1) के तहत इन विभागों का आवंटन किया गया है।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूर्व की अधिसूचनाओं के माध्यम से अन्य मंत्रियों को आवंटित विभागों का कामकाज पहले की तरह जारी रहेगा।

नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

Jharkhand ranchi latehar chandwa

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

Newsindia44

News india में स्वागत है आपका सूचना है याद रखिएगा वक्त द्वारा कही गई बातों व्यक्त किए गए विचारों …
To Top